भारत

7 मरीजों की मौत...फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई तेज, चार क्लीनिक सील

jantaserishta.com
12 April 2025 5:44 PM IST
7 मरीजों की मौत...फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई तेज, चार क्लीनिक सील
x
बड़ा एक्शन.
भोपाल: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में फर्जी डॉक्टर द्वारा की गई हार्ट सर्जरी में सात मरीजों की मौत के बाद प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार क्लीनिक को सील कर दिया है।
सील किए गए क्लीनिक में होशंगाबाद रोड स्थित तथास्तु डेंटल क्लिनिक, ई-2 अरेरा कॉलोनी का स्किन स्माइल क्लिनिक, कॉस्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लिनिक और ई-4 क्षेत्र का एस्थेटिक वर्ल्ड शामिल हैं। विशेष रूप से स्किन क्लीनिकों से बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां भी बरामद की गई हैं।
भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई दमोह की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए गए कड़े कदमों का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "जिनके पास चिकित्सकीय डिग्री नहीं है और वे क्लीनिक चला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
डॉ. तिवारी ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों में भी ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि न केवल डॉक्टरों की डिग्री की जांच की जाएगी, बल्कि अस्पतालों में कार्यरत पूरे स्टाफ की योग्यता की भी जांच होगी।
बता दें कि बीते दिनों दमोह में संचालित मिशन अस्पताल में दो महीने में सात हृदय रोगियों की मौत का मामला सामने आया था। इस मामले में रविवार की देर रात चिकित्सक की डिग्री फर्जी होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम जांच के लिए दमोह पहुंची थी।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि चिकित्सक नरेंद्र यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनकी डिग्री फर्जी होने को लेकर दर्ज किया गया है। दमोह के मिशन अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर नरेंद्र यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम ने कई रोगियों के ऑपरेशन किए थे। इनमें से सात की मौत होने का दावा किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story