भारत

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

jantaserishta.com
25 Jun 2024 10:01 AM IST
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
x
मस्जिद के पास एक पार्क है, वहां पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है।
नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।
मंगोलपुरी इलाके में मस्जिद के पास एक पार्क है, वहां पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ और दिल्ली पुलिस की मौजूगी में पिला पंजा चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति जो बनी हुई थी वह अब कम हो गई है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पथराव भी किया था। हालांकि, स्थिति अब कंट्रोल में है। बड़ी संख्या में मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story