भारत

चोरों का कारनामा: महिला शिक्षकों के खिलाफ अश्लील शब्द रजिस्टर में लिखे, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
9 Sept 2024 11:44 AM IST
चोरों का कारनामा: महिला शिक्षकों के खिलाफ अश्लील शब्द रजिस्टर में लिखे, पुलिस भी हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

शिक्षक भड़के.
रायबरेली: रायबरेली जनपद के एक सरकारी स्कूल में चोरों ने ऐसा कारनामा कर दिया कि शिक्षक भी शर्मसार हो गए। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में 2 माह के अंदर करीब दर्जन भर बार चोरी हो चुकी हैं। चोरों ने इस बार तो बेशर्मी की हद पार करते हुए विद्यालय में रखे रजिस्टर में महिला शिक्षकों के खिलाफ अश्लील शब्द रजिस्टर में लिखने के बाद गालियां भी लिखी। चोरों की इस करतूत शिक्षकों में आक्रोश है।
इस मामले में कई बार थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस के द्वारा भी चोरी की वारदातों में कोई कार्रवाई न किए जाने से स्कूल में शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षक पंकज चौधरी का कहना है कि अगर स्कूल में चोरी की घटनाएं नहीं रुकी तो शिक्षक और शिक्षिकाएं धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएगी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी लिखे गए अश्लील शब्दों को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story