भारत

बड़ा एक्शन: पुलिस अफसर की बेटी गिरफ्तार, जानें क्यों उठाया ये कदम

jantaserishta.com
22 Oct 2022 2:06 PM IST
बड़ा एक्शन: पुलिस अफसर की बेटी गिरफ्तार, जानें क्यों उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मॉल में पार्किंग कर्मचारी पर कार चढ़ाने वाली ACP की बेटी गिरफ्तार हो गई है.
नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत के मॉल में पार्किंग कर्मचारी पर कार चढ़ाने वाली ACP की बेटी गिरफ्तार हो गई है. साथ ही कार को भी साकेत थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपी युवती ने 16 अक्टूबर को पार्किंग कर्मचारी के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया था. इस घटना में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया था. इस मामले में उसकी जान भी जा सकती थी.
आरोपी के पिता दिल्ली पुलिस में ही उपायुक्त (ACP) के पद पर पदस्थ हैं. उन्होंने अपने रसूख के चलते 4 दिन तक अपनी बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होने दी थी. हालांकि, विवाद बढ़ता देख 20 अक्टूबर को आरोपी युवती के खिलाफ साकेत थाना पुलिस ने IPC की धारा 279 और 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था. अब एफआईआर के दूसरे दिन आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story