भारत

छात्रा से छेड़छाड़ करते आरोपी को एसीपी ने पकड़ा, थप्पड़ों की हुई बरसात

jantaserishta.com
7 April 2022 5:48 PM IST
छात्रा से छेड़छाड़ करते आरोपी को एसीपी ने पकड़ा, थप्पड़ों की हुई बरसात
x
देखें वीडियो।

कानपुर: कानपुर के कर्नलगंज इलाके में युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा और उसे पांच सेकेंड में पांच थप्पड़ जड़ दिए. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

छेड़छाड़ के आरोपी को बीच चौराहे पर लड़कियों के सामने पुलिस ने सबक सिखाया. पुलिस अधिकारी द्वारा फैसला 'ऑन द स्पॉट' करते हुए मनचले को पांच सेकेंड में पांच थप्पड़ जड़ दिया.
कर्नलगंज एसीपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से कई दिनों से सड़क पर चलते हुए युवक छेड़छाड़ करता था. लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आज बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था.
छात्रा जब कॉलेज से बाहर आई तो युवक बाइक पर वहां पहुंच गया और उसका पीछा करते हुए छेड़खानी करने लगा. यह देखकर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले लड़के को एसीपी कर्नलगंज ने पांच सेकेंड में पांच थप्पड़ जड़ दिए.
वहीं एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम वसीम है. उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिल रही थी जिस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि पुलिस अधिकारियों को शहर के विभिन्न इलाकों में तैनात एंटी रोमियो स्क्वायड टीम से इसकी शिकायत मिली थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story