भारत

अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर फेंका तेजाब

Admin4
1 March 2024 7:53 AM GMT
अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर फेंका तेजाब
x
कानपुर। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के नयापुरवा में अवैध संबंधों के शक में युवक ने पत्नी पर टॉयलेट क्लीनर (तेजाब) फेंक दिया। जिससे महिला झुलस गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जूही थानाक्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व बगाही निवासी पेंटर से हुई थी। महिला ने बताया कि उसके दो बेटी व एक बेटा है। पति टीबी की बीमारी से ग्रसित था, साथ ही शराब का लती थी। जिस कारण पिछले करीब एक साल से महिला पति से अलग होकर बच्चों के साथ किराए पर रह रही थी।
घरों में खाना बनाने का काम करती थी। बताया कि पति अवैध संबंध को लेकर उस पर शक करता था। आए दिन पति से विवाद होता रहता था। पीड़िता के मुताबिक गुरुवार शाम को पति नशे में धुत होकर उसके घर आया और गाली गलौज करने लगा।
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। जिससे पीड़िता झुलस गई। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story