भारत

एसिड अटैक पीड़िता की मौत, परिजन भड़के, अगवा कर जंगल ले गए थे जालिम

jantaserishta.com
8 Oct 2024 5:27 PM IST
एसिड अटैक पीड़िता की मौत, परिजन भड़के, अगवा कर जंगल ले गए थे जालिम
x

सांकेतिक तस्वीर

गंभीर हालत में छात्रा जैसे तैसे परिजनों तक पहुंची.
अमरोहा: यूपी के अमरोहा की एसिड अटैक पीड़िता ने आखिरकार इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम निवासी किसान की 14 वर्षीया बेटी कक्षा आठ की छात्रा थी। उसकी मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे मेरठ के लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गौरतलब है कि सात अक्टूबर तड़के छात्रा को दो लोग अगवा कर जंगल में ले गए थे और उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। गंभीर हालत में छात्रा जैसे तैसे परिजनों तक पहुंची। पीड़िता के भाई ने घटना के बाद बयान में बताया था कि उसकी बहन का चेहरा व शरीर झुलसा हुआ और कपड़े फटे हुए थे। परिजन छात्रा को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसके शरीर 60 फीसदी हिस्से की हालत नाज़ुक होने पर लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे उसकी मौत हो गई।
छात्रा की मौत से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने घटना से संबंधित तहरीर थाना रहरा को सोमवार को दे दी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की यह घटना शाम 3.30 बजे प्रकाश में आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीम व डाग स्क्वायड टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए थे।
पुलिस का दावा है कि गांव निवासी प्रेमपाल व उसके लड़के से रंजिश चली आ रही है। पुलिस उक्त वारदात को रंजिश से जोड़कर देख रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया गांव निवासी आरोपी प्रेमपाल व पुत्र जोगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता-पुत्र समेत दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नाबालिग छात्रा के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ धोखे में डाल गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story