भारत

एसिड अटैक, दो लड़कियों को बनाया गया निशाना, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
1 Oct 2022 5:26 PM IST
एसिड अटैक, दो लड़कियों को बनाया गया निशाना, सामने आया वीडियो
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 
एक सिरफिरा युवक बाइक पर आया और पहले एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े दो लड़कियों पर एसिड फेंक दिया गया. घटना ऐसी कि हर कोई हतप्रभ रह गया. एक सिरफिरा युवक बाइक पर आया और पहले एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया. घटना वाटिका गांव की सुबह के 11 बजे की है. इतना ही नहीं, वही युवक आगे बढ़ा और करीब 1 किलोमीटर दूर जाने के बाद वहां एक और लड़की पर एसिड फेंकने का काम किया. इसके बाद मौक से फरार हो गया.
सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इस इलाके में शनिवार सुबह ये घटना घटी. पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों पर एक अज्ञात युवक ने एसिड फेंक दिया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीसीपी साउथ जयपुर ने आजतक को फोन पर बताया कि दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि एसिड डायल्यूटेड था, इसलिए लड़कियों को मामूली घाव ही हुए हैं. पुलिस ने ये भी बताया कि दोनों लड़कियां आपस में एक-दूसरे को जानती हैं, ऐसा उन्हें कोई क्लू नहीं मिला है.
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story