भारत

कर्नाटक: नाबालिग लड़की पर तेजाब हमला, मंत्री ने पीड़िता से मुलाकात की

jantaserishta.com
18 Feb 2023 3:43 PM IST
कर्नाटक: नाबालिग लड़की पर तेजाब हमला, मंत्री ने पीड़िता से मुलाकात की
x
बेंगलुरू, (आईएएनएस)| महिला एवं बाल विकास मंत्री हलप्पा अचार ने शनिवार को एक अस्पताल में इलाज करा रही नाबालिग एसिड अटैक पीड़िता से मुलाकात की। कर्नाटक के रामनगर जिले में शुक्रवार शाम कनकपुरा के रहने वाले एक युवक ने युवती पर केमिकल (थिनर) से हमला कर दिया।
मंत्री ने लड़की और उसकी मां को सांत्वना देते हुए आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अचार ने कहा कि तेजाब से लड़की की पीठ, कंधे और आंखें जल गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेगी।
आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है और कनकपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर उचित कार्रवाई का सुझाव दिया हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story