भारत
प्रेमी की पत्नी पर एसिड अटैक, प्यार में धोखा खाई युवती ने वारदात को दिया अंजाम
jantaserishta.com
19 May 2023 4:34 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्यार में धोखा खाई एक युवती ने कथित प्रेमी की पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में जहां महिला घायल हुई है, वहीं बचाव करने में उसका पति झुलस गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला जनक गंज थाने के रामद्वारा इलाके का है। गुरुवार की शाम को जब अमित बंसल की पत्नी श्वेता घर पर थी, तभी एक युवती उनके घर आई जो ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका अमित की पत्नी से विवाद हुआ और इसी दौरान युवती ने श्वेता पर एसिड फेंक दिया। तभी वहां मौजूद अमित ने बचाव की कोशिश की, जिसमें वह भी झुलस गया।
युवती का कहना है कि ब्यूटी पार्लर पर अमित और उनकी पत्नी का आना जाना था। युवती का आरोप है कि अमित बंसल से उसकी गहरी दोस्ती थी और बीते कुछ वर्षों से आपस में संबंध भी है। युवती का आरोप है कि दोस्ती और शादी का लालच देते हुए उसका अमित ने दैहिक शोषण किया।
बताया गया है कि ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती ने अमित की पत्नी श्वेता पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई, चेहरे के नीचे काफी घाव भी बने हैं उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमित का आरोप है कि युवती लगातार उससे 20 लाख रुपए की मांग करती आ रही है। वहीं युवती ने अमित पर दैहिक शोषण और प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। जनक गंज थाने के प्रभारी आलोक जी परिहार ने बताया है कि एसिड फेंकने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वही अन्य महिला की शिकायत पर अमित पर भी मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





