
x
जमीन विवाद में तेजाब से हमला, एक की मौत, दो जख्मी
इसके पहले दीपावली के दिन भी इसे लेकर विवाद हुआ था।
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में तेजाब से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मछागर गांव निवासी कप्तान साह गांव में एक मंदिर बनवा रहे थे, लेकिन पड़ोसी और वार्ड सदस्य निर्भय पुरी इसका विरोध कर रहे थे। सोमवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया। इस घटना में कप्तान साह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दूसरे पक्ष से भी दो लोग जख्मी हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि इसके पहले दीपावली के दिन भी इसे लेकर विवाद हुआ था। घायलों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से सभी को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





