भारत

एसिड अटैक: मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, बात नहीं करने पर कराया हमला

jantaserishta.com
25 Sept 2025 9:42 AM IST
एसिड अटैक: मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, बात नहीं करने पर कराया हमला
x
बड़ा एक्शन.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका के बात नहीं करने पर उस पर तेजाब से हमला करवा दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात नाबालिग व्यक्ति ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक नाबालिग को पैसों का लालच दिया था।
सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेजाब फेंकने वाले नाबालिग की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्य आरोपी महेंद्र प्रजापति की तलाश शुरू की गई और पूरे इलाके में घेराबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को महेंद्र के पुलिया के पास होने की सूचना मिली। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बाइक पर वहां से भागने लगा, लेकिन अचानक बाइक के फिसलने से वह गिर गया।
महेंद्र ने पुलिस को पास आते देख गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, और एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि वह और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे। युवती ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। कई बार फोन करने पर भी वह कोई जवाब नहीं देती थी, जिससे नाराज होकर उसने एक नाबालिग को दो हजार रुपए का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story