भारत

राम मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, जानें इनके बारे में

jantaserishta.com
12 Feb 2025 9:35 AM IST
राम मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, जानें इनके बारे में
x

फाइल फोटो

लखनऊ: राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन हो गया है. उन्होंने 85 साल की उम्र में लखनऊ PGI में अंतिम सांस ली. आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी के दिन ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में लखनऊ PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती कराया गया था.
आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई में सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हुआ है. उनका पार्थिव शरीर PGI से अयोध्या लाया जा रहा है. उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या लेकर शिष्य निकल चुके हैं. अंतिम संस्कार कल (13 फरवरी) अयोध्या में सरयू नदी के किनारे होगा. हाल ही में PGI ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि सत्येंद्र दास को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों हैं.
आचार्य सत्‍येंद्र दास 85 साल के थे. उन्‍होंने अपना पूजा जीवन रामलला की सेवा में समर्पित कर दिया था. अयोध्‍या में जन्‍मभूमि पर रामलला जब टेंट में थे तब से आचार्य सत्‍येंद्र दास उनकी सेवा में थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story