भारत

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, प्रियंका गांधी के खिलाफ बड़ी साजिश हो रही है

jantaserishta.com
4 May 2024 2:38 PM IST
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, प्रियंका गांधी के खिलाफ बड़ी साजिश हो रही है
x
नई दिल्ली: कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले को प्रियंका गांधी के खिलाफ बताया। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ पार्टी के भीतर एक साजिश हो रही है, जिसका वो शिकार हो रही हैं।
उन्होंने कहा, “पार्टी का एक बड़ा धरा नहीं चाहता है कि प्रियंका गांधी संसद पहुंचें।“ इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रियंका गांधी का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने बीते दिनों प्रियंका गांधी को कांग्रेस से पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी।
उन्होंने कहा था, “प्रियंका एक काबिल नेता हैं। अब वो कहां से चुनाव लड़ेंगी और कहां से नहीं, यह तो उनका निजी फैसला है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से ताल ठोकनी चाहिए, क्योंकि उनके अंदर पीएम मोदी को टक्कर देने की क्षमता है। वो एक काबिल नेता हैं।“
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story