भारत

ऐसा कौन बदला लेता है? पुलिस तक हैरान

jantaserishta.com
7 Nov 2022 9:00 AM IST
ऐसा कौन बदला लेता है? पुलिस तक हैरान
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 
झगड़े का बदला लेने के लिए किडनैपिंग की झूठी कहानी रच डाली.
फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक महिला और उसके बेटे ने पड़ोसियों से झगड़े का बदला लेने के लिए किडनैपिंग की झूठी कहानी रच डाली. अपहरण की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने उस लड़के को पलवल रहीमपुर रोड से बरामद कर लिया, जिसका अपहरण होने की शिकायत की गई थी.
डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि दर्ज अपहरण के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने अपहरण के मामले का पर्दाफाश कर दिया है और लड़के को बरामद किया है.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गुमशुदा लड़के की मां मिथिलेश निवासी पुरानी चुंगी ओल्ड फरीदाबाद ने 31 अक्टूबर को शिकायत की. इसमें मिथिलेश ने कहा था कि बेटे का अपहरण हो गया है. इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी.
उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 को सौंपी. क्राइम ब्रांच टीम इंचार्ज ने टीम गठित की. गुप्त सूत्रों की सूचना पर टीम ने लड़के का पता लगा लिया. इसके बाद उसे पलवल के रहीमपुर मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया.
लड़के ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को गुमराह किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर लड़के ने पूरी बात बता दी. लड़का अपनी मां के साथ गांव बुढ़ेना किसी से मिलने गया था. रास्ते में योजना के अनुसार लड़के ने बाइक को साइड में गिरा दिया और ऑटो से बदरपुर बॉर्डर गया. वहां से कैब बुक कर उत्तर प्रदेश के गांव खुर्जा अपने किसी परिचित के यहां चला गया.
लड़के की मां ने इसके बाद बेटे के अपहरण की झूठी शिकायत पुलिस से कर दी. थाना खेड़ी पुल में नामजद आरोपी व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. लड़के ने बताया कि पड़ोसी के साथ दिवाली पर झगड़ा हो गया था, जिसका बदला लेने के लिए उसने यह कहानी रची है. क्राइम ब्रांच टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story