भारत
चर्च परिसर में रेप की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
19 Oct 2022 6:07 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू चर्च के परिसर में यौन उत्पीड़न का प्रयास करने वाले शख्स को एक महीने की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विलियम प्रकाश के रूप में हुई है।
घटना बेंगलुरू के सेंट मैरी चर्च में हुई। डीसीपी श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि अशोकनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चर्च में घुस गया था। जैसे ही उसने पीड़िता को लाइट बंद करने के लिए बाहर आते देखा, उसने उसे चाकू से डराया और एक कमरे में घसीट कर ले गया। वहां उसे एक कुर्सी पर बैठाया और उसके साथ यौन संबंध बनाने का प्रयास किया।
इस बीच पीड़िता हिम्मत जुटाकर मदद के लिए चिल्लाई। आरोपी ने उसे चुप कराने के लिए चाकू से हमला किया, लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी मौका देख भागने में सफल रहा।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और उसे पकड़ने में कामयाब रही।
पुलिस के मुताबिक, प्रकाश पर ऐसे कई मामलों में शामिल होने का संदेह है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





