भारत

शरद पवार को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई

Shantanu Roy
11 Jun 2023 6:50 PM GMT
शरद पवार को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई
x
बड़ी खबर
मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को धमकी भरे कॉल के सिलसिले में पुणे से एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सागर बर्वे के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आज एक अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे मंगलवार (13 जून) तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है: मुंबई पुलिस
एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम सागर बर्वे (34) है। उसकी गिरफ्तारी पुणे से हुई है। वह आईटी इंजिनियर है। स्थानीय कोर्ट ने आरोपी को 13 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर 'नर्मदाबाई पटवर्धन' नाम का एक पेज बनाया था। आरोप है कि इसमें उसने शरद पवार को संबोधित करते हुए धमकी दी थी कि 'आप जल्द ही दाभोलकर बन जाएंगे'। इसके अलावा सौरभ पिंपलकर नामक एक ट्विटर हैंडल से भी शरद पवार की तुलना औरंगजेब से करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर एक मेसेज पोस्ट किया गया था। दोनों पोस्ट के वायरल होने पर एनसीपी ने इसे गंभीरता से लिया।
सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर से मुलाकात कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी। इसके बाद एलटी मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसकी जांच अपराध शाखा को सौंपी गई। यूनिट 2 ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर सागर बर्वे को गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सागर ने ऐसी हरकतें क्यों कीं?
Tagsशरद पवारधमकी देने वाला गिरफ्तारक्राइम ब्रांचमुंबई क्राइम ब्रांचSharad PawarThreater ArrestedCrime BranchMumbai Crime Branchमुंबई न्यूज हिंदीमुंबई न्यूजमुंबई की खबरमुंबई लेटेस्ट न्यूजमुंबई क्राइममुंबई न्यूज अपडेटमुंबई हिंदी न्यूज टुडेमुंबई हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज मुंबईमुंबई हिंदी खबरमुंबई समाचार लाइवmumbai news hindimumbai newsmumbai ki khabarmumbai latest newsmumbai crimemumbai news updatemumbai hindi news todaymumbai hindinews hindi news mumbaimumbai hindi newsmumbai news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story