भारत

ज्वेलर्स को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा

Shantanu Roy
26 Feb 2023 3:54 PM GMT
ज्वेलर्स को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा
x
बड़ी खबर
हिसार। हरियाणा के हिसार में विजय ज्वैलर्स पर गोली चलाने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस के साथ साउथ बाइपास पर बगला रोड पर मुठभेड़ के बाद इन्हें काबू किया गया। आरोपियों ने पहले पुलिस पर गोली चलाई, पुलिस ने इन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, जिस पर दूसरी गोली चलाई। पुलिस के जवाबी कार्रवाई पर एक आरोपी नोनी के पांव में गोली लगी। पूरे मामले का खुलासा DSP कप्तान सिंह ने करते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों को काबू किया गया। दोनों ने पहले एक बाइक छीना, इसके बाद उसी बाइक पर विजय जवैलर्स पर पर्ची देकर गोली चला दी। इसके बाद आर्यनगर में 1 हजार रुपए का तेल डलवाने के बाद पिस्तौल दिखाकर भाग गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई गई। दोनों की पहचान आशुतोष निवासी आर्यनगर और दीपक उर्फ नोनी निवासी पटेल नगर के रूप में हुई। दोनों की आज पीरांवाली के पास बंगला रोड पर होने की सूचना मिली। उनके मोबाइल की लोकेशन भी वहीं जगह आई। दोनों लड़के साउथ बाइपास पर आते दिखाई दिए। वे कच्चे रास्ते से भागने लगे और बाइक गिर गया। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को आत्मसर्मपण करने के लिए कहा और हवाई फायर किया। परंतु आरोपी दीपक उर्फ नोनी ने पुलिस पर फायर कर दिया। एएसआई धर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम के बचाव में फायर किया तो दीपक उर्फ नोनी के पैर में गोली लगी।
DSP ने बताया कि दोनों से अवैध पिस्टल 32 बोर व देसी कट्‌टा 315 बोर बरामद किया। छीनी गई बाइक बरामद कर लिया गया। पहले आरोपियों पर लड़ाई झगड़े का केस है। आरोपियों के खिलाफ तीन वारदात करने के बाद अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहली बाइक छीनने, दूसरे गोली चलाने व फिरौती मांगने और तीसरा मामला गन पॉइंट पर पंप से तेल भरवाकर भाग जाने का दर्ज किया था। हरियाणा के हिसार में पटेल नगर स्थित विजय ज्वैलर्स पर शनिवार शाम पौने पांच बजे 2 युवकों ने फायरिंग कर दी। युवकों ने ज्वैलर के सिर पर पिस्टल तानकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी और न देने पर गोली मारने की चेतावनी दी। साथ ही जाते हुए दुकान के शीशे पर गोली चलाई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद आर्यनगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से 1 हजार रुपए का बाइक में तेल डलवाया। कारिंदे के पैसे मांगने पर उसे देसी कट्‌टा दिखाकर निकल गए। घटना का CCTV वायरल हो रहा है। फिरौती मांगने वाले दोनों युवकों ने पत्र में लिखा कि सुन भाई 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी है तेरे से। तू भाई पैसे देगा तो बचेगा। नहीं तो नुकसान हो जाएगा भाई। समझ गया तो सही है। आरोपियों ने सेक्टर 16/17 से एक बाइक पिस्तौल के बल पर लूटी। इसके बाद उसी बाइक से वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद जब वे वापस भागे तो बाजार के मैन चौराहे पर उनका बाइक स्लिप कर गई, लेकिन दोबारा से वे बाइक उठाकर चल दिए। इसके बाद आर्यनगर में पेट्रोल पंप पर देसी कट्‌टा दिखाकर तेल भरवाया और बिना पैसे दिए भाग गए। वारदात के बाद रात को शिकायतकर्ता विजय ज्वैलर्स को पुलिस सुरक्षा में घर छोड़ा गया। उन्हें पीएसओ उपलब्ध करवाया गया है। वहीं रात को उनके घर के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए। वारदात के बाद पूरी रात पुलिस की पीसीआर पटेल नगर में गश्त करती रही। पुलिस ने पटेल नगर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
Next Story