भारत

शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने किया हंगामा

jantaserishta.com
25 Sept 2023 4:12 PM IST
शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने किया हंगामा
x
एनएच को जाम कर दिया.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक शिव मंदिर में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि मोहम्मद जावेद की गिरफ्तारी को लेकर हेड क्वार्टर डीएसपी निशित प्रिया के नेतृत्व में स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसने नूरपुर इलाके में छापेमारी कर मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया। बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित लाखो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों द्वारा एक मंदिर में शिवलिंग के क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद शनिवार को लोग आक्रोशित हो गए। सुबह कुछ लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और हंगामा किया और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को सड़क से खदेड़ दिया।
इस दौरान भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में हंगामा और बवाल करने वाले 30 नामजद और 200 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में भी 12 लोगों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story