भारत
दुष्कर्म के बाद महिला का गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 March 2025 5:50 PM IST

x
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह जिस कंपनी में काम करता था, वहीं पर पीड़िता से उसकी मुलाकात हुई थी.
नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना फेस 3 सेंट्रल नोएडा पुलिस ने वांछित आरोपी माधव उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को सेक्टर 71 के बड़े पार्क से की गई है। पुलिस के अनुसार, माधव उपाध्याय पर आरोप था कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी सहमति के बिना उसका गर्भपात करा दिया। इस संबंध में थाना फेस 3 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। माधव उपाध्याय (36) बी 71-72, टॉप फ्लोर, राइट हैंड जीडी कॉलोनी, मयूर विहार फेस 3, पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह जिस कंपनी में काम करता था, वहीं पर पीड़िता से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण और दुष्कर्म किया।
जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो उसने आरोपी पर शादी का दावा बनाया। इसके बाद उसने उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने जब पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, तब से वह फरार था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





