87 साल की बुजुर्ग से रेप मामले में आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने तिलक नगर (Tilak Nagar) इलाके में बिस्तर पर पड़ी एक 87 साल की बुजुर्ग महिला से कथित बलात्कार के मामले को सुलझाने का दावा किया है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक 30 साल के सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है. परिजनों का आरोप है कि रविवार को जब बेटी घूमने गई थी तभी इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा. वहीं, पीड़ित महिला पिछले सात महीनों से बिस्तर पर पड़ी है. फिलहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





