भारत
मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी का आरोपी जेल में पकड़ा गया, जेल अधीक्षक सहित तीन सस्पेंड
jantaserishta.com
29 July 2024 5:18 PM IST

x
बड़ी संख्या में पुलिस जेल पहुंची।
दौसा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह दौसा के विशिष्ट केंद्रीय कारागार सालावास से एक आरोपी को पकड़ा। मामले में जेल अधीक्षक सहित तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के बाद जेल में चलाए सघन तलाशी अभियान में दो एंड्रॉयड फोन सहित नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान नीमा के रूप में हुई। वह दार्जिलिंग का रहने वाला है।
इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, दौसा पुलिस को सोमवार को सुबह करीब सात बजे जयपुर से सूचना मिली कि किसी ने सालावास जेल से 100 नंबर पर फोन करके मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी।
इस सूचना पर दौसा की एसपी रंजीता शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जेल पहुंची। डीआईजी व एडीएम दौसा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले हमने धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर लोकेट करने का प्रयास किया। उसकी लोकेशन एक बैरक के सामने मिली। इसके बाद उस बैरक के सामने से हमने आरोपी को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर हमने मोबाइल फोन भी रिकवर कर लिया। इसकी सूचना जयपुर में उच्चाधिकारियों को दे दी। इसके बाद जेल परिसर के सभी छह वार्डों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान जेल परिसर से नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए।
Tagsराजस्थान मुख्यमंत्रीराजस्थानराजस्थान पुलिसदौसा जेलRajasthan Chief MinisterRajasthanRajasthan PoliceDausa Jail
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





