भारत

फर्जी कॉल करके रेलवे सुरक्षा बल को धमकाने का आरोप, शिकंजे में आया आरोपी

jantaserishta.com
2 Sept 2025 11:29 AM IST
फर्जी कॉल करके रेलवे सुरक्षा बल को धमकाने का आरोप, शिकंजे में आया आरोपी
x
जानें पूरा मामला.
सूरत: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के नाम से फर्जी कॉल करके रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने खुद को उपमुख्यमंत्री बताकर बिना टिकट यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश की थी.
मामला सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया. दरअसल, आरपीएफ के ड्यूटी ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर को एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बताया और कहा कि उनके एक परिचित रणजीत यादव सूरत स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए हैं और उन्हें छोड़ दिया जाए.
पश्चिम रेलवे पुलिस ने बताया कि हमने स्थानीय स्टेशन पर जांच की तो पता चला कि रणजीत यादव नाम का एक व्यक्ति बिना टिकट पकड़ा गया था और उसकी रसीद काटी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को सामने से मिलने बुलाया और जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि इसी रणजीत यादव (21 साल) ने मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम का फोटो अपने वॉट्सएप पर लगाकर कॉल किया था.
वह खुद को डिप्टी सीएम का परिचित बताकर फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था. उसके फोन की जांच में देश के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के नंबर मिले, जिनमें सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्री, एसपी, डीएसपी, पुलिस इंस्पेक्टर और आरपीएफ अधिकारी शामिल थे. इससे साफ हो गया कि आरोपी धोखाधड़ी और छल-कपट के जरिए रेलवे अधिकारियों को प्रभावित करने की योजना बना रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story