
x
हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में स्थित एक चर्च में कुछ लोगों पर हनुमान चालीसा की प्रति फाड़ने का आरोप लगा है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बताया गया है कि गुरुवार को हीरा नगर क्षेत्र में दो ऑटो में सवार होकर 10 से 12 लोग आए और उन्होंने मां शारदा नगर स्थित चर्च के संदर्भ में जानकारी मांगी। जो लोग आए थे वह गुजरात के दाहोद के निवासी बता रहे थे और उनसे जब पूछा गया कि वे यहां किस लिए आए हैं तो उनका कहना था कि वह चर्च में सिलाई का काम सीखने आए हैं। स्थानीय लोगों को कुछ आशंका हुई तो वे चर्च में पहुंच गए और वहां के नजारे को देखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद ईसाई धर्म से जुड़े कुछ लोग हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ रहे थे।
हीरानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने वाले राजकुमार सेन का कहना है कि स्थानीय लोग जब चर्च में पहुंचे तो कुछ लोग बाहर से आए लोगों को समझाईश दे रहे थे और हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो उन्होंने तर्क दिया कि सिर्फ बाइबिल ही सही धर्म ग्रंथ है, इसलिए तुम लोग ईसाई धर्म अपना लो। हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ने से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





