
x
रेलवे सुरक्षा पर हमला, RPF-GRP की बड़ी सफलता
Bhagalpur-Nathanagar भागलपुर-नाथानगर: रेल खंड पर चल रही ट्रेन पर पथराव का वायरल वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इरफान (41 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भागलपुर जिले के मोहद्दीनगर, थाना हबीबपुर का निवासी है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार गिरी, उपनिरीक्षक पूर्णेंदु कुमार, प्रधान आरक्षी उत्तम सरकार, जीआरपी थाना प्रभारी नसीम अहमद और सीआईबी के अमरेंद्र रजक की संयुक्त टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि रेलवे संपत्ति, ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आरपीएफ ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत ऐसे सभी मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि ट्रेन पर पथराव किया जा रहा है, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद आरपीएफ भागलपुर की टीम लगातार जांच और छापेमारी में जुटी हुई थी। टीम की अथक मेहनत के कारण मात्र कुछ दिनों में आरोपी तक पहुंच बनाकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पथराव की घटना अकेले इरफान ने की या इसमें कोई गैंग या अन्य लोग भी शामिल थे। ऐसी घटनाएं रेल यात्रा को असुरक्षित बनाने के साथ ही रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं। आरपीएफ ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति रेलवे ट्रैक के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखे या ट्रेन पर पथराव की घटना की सूचना मिले तो तुरंत निकटतम आरपीएफ/जीआरपी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।
Tagsभागलपुर रेल पथरावनाथानगर ट्रेन घटनाRPF गिरफ्तारीजीआरपी कार्रवाईमोहम्मद इरफानट्रेन पर पथरावरेलवे सुरक्षा बलवायरल वीडियोभागलपुर क्राइम न्यूजरेलवे सुरक्षासीआईबी टीमबिहार रेलवे घटनाआरोपी गिरफ्तारजीरो टॉलरेंस नीतिBhagalpur rail stone peltingNathnagar train incidentRPF arrestGRP actionMohammad Irfanstone pelting on trainRailway Protection Forceviral videoBhagalpur crime newsRailway securityCBI teamBihar railway incidentaccused arrestedzero tolerance policy
Next Story





