भारत
हिंदुत्व का एजेंडा चलाने का आरोप लगाया, महबूबा मुफ्ती ने कही ये बात
jantaserishta.com
20 Sept 2022 12:47 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर हिंदुत्व के एजेंडे की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर कहा है कि बीजेपी सरकार स्कूलों पर भजन थोप रही है. हालांकि, सरकार ने महबूबा मुफ्ती पर बिना तथ्यों की जांच के झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.
मुफ्ती ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर कहा कि धार्मिक नेताओं को जेल में डालकर, जामा मस्जिद को बंद कर और स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने का निर्देश देकर कश्मीर में भारत सरकार का असली हिंदुत्व एजेंडा उजागर हो गया है.
उन्होंने कहा कि सरकार के इन हुक्म को मानने से इनकार कर देने का मतलब है कि पीएसए और यूएपीए को न्योता देना. यह वह कीमत है, जो हम तथाकथित 'बदलता जम्मू कश्मीर' के लिए चुका रहे हैं.
महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने मुस्लिम बाहुल्य राज्य होने के बावजूद पाकिस्तान को दरकिनार कर भारत को चुना क्योंकि हमें लगा कि हमारे धर्म के अधिकार की रक्षा की जाएगी. लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्होंने हमारी पहचान ही चुरा ली और अब वे हमारा धर्म चुराने में लगे हैं.
महबूबा ने कहा कि सरकार ने 2019 से जामा मस्जिद बंद कर दी है. हमारे धार्मिक नेताओं को उनके कुछ पुराने वीडियो के आधार पर जेल में डाला जा रहा है. मुस्लिम बच्चों को स्कूलों में भजन गाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. बीजेपी जम्मू कश्मीर में अपने हिंदुत्व के एजेंडे को भुनाना चाहती है.
महबूबा मुफ्ती ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, उन्होंने स्कूलों में 'लब पे आती है' को क्यों बंद कर दिया. वह धार्मिक गाना नहीं था लेकिन अब उसे हिंदू भजन से बदल दिया गया है. वे आखिर करना क्या चाहते हैं? बीजेपी गोडसे को पूजती है लेकिन हमें गांधीजी का पाठ पढ़ा रही है.
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के इन आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी सरकार ने उन पर बिना तथ्यों के झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





