भारत
लूट, डकैती और हत्या का आरोप, 50 हजार का ईनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
jantaserishta.com
7 Sept 2023 12:57 PM IST

x
1 तमंचा 315 बोर व 1 खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल बरामद हुई है।
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस व एसटीएफ नोएडा टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 50,000 रुपये का ईनामी/लुटेरा बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 1 खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात थाना सैक्टर 113 नोएडा पुलिस व एसटीएफ नोएडा इकाई के ज्वाइंट ऑपरेशन में शामली, मुजफ्फर नगर, मेरठ, गाजियाबाद व बागपत जिले में लूट/डकैती/हत्या आदि की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश मुनव्वर उर्फ मन्ना उर्फ छोटा भाई (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़ा गया बदमाश एक संगठित गिरोह बनाकर लोगों को घरों में बंधक बनाकर लूट एवं डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ जनपद शामली, मुजफ्फर नगर, मेरठ, गाजियाबाद व बागपत हत्या, लूट व डकैती के 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना लोनी जनपद गाजियाबाद के लूट/डकैती के मुकदमें में 50,000 का इनामी अभियुक्त है। अभियुक्त ने वर्ष 2021 में जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की थी, जिसमें अभियुक्त द्वारा 6-7 मोबाईल, नकदी, सोने चादी के जेवरात, एक गाड़ी स्कार्पियों की लूट की गई थी। इस मामले में मुनव्विर उर्फ मन्ना उर्फ छोटू भाई फरार चल रहा था।
पुलिस ने बीती रात सैक्टर 112 में पुलिया के पास घेराबन्दी की। पकड़े जाने से बचने के लिए अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर फायर किया, आरोपी के दोबारा फायर करने से पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
Tagsमुठभेड़लूटडकैतीहत्यानोएडाथाना सेक्टर-113 पुलिसEncounterrobberymurderNoidaPolice Station Sector-113
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





