भारत
तोड़ दी शादी! 50 लाख की मांग पूरी न करने पर शादी से मना करने का आरोप, पुलिस भी रह गई हैरान
jantaserishta.com
13 July 2024 11:02 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अचानक दूल्हा गायब हो गया।
झांसी: झांसी में शादी से पहले दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। शादी की रस्म के बीच अचानक दूल्हा गायब हो गया। दुल्हन पक्ष ने जहां दूल्हे पर दहेज में 50 लाख रुपए की मांग पूरी न होने का आरोप लगाकर कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की, तो वहीं दूल्हे ने थाने पहुंचकर दुल्हन पक्ष पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाया। गुरुवार देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटी रहीं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज में रहने वाला आचरण जैन आयरलैण्ड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाली आकृति जैन के साथ तय हुई थी। दुल्हन पक्ष की माने तो 5 माह पहले शादी तय हुई थी और एक माह पहले ही दोनों के बीच सगाई हुई थी। सगाई में दूल्हे को हीरे की अंगूठी, ब्रेसलेट के अलावा दूल्हे की बहन, मां व भाई के अलावा पिता को सोने की अंगूठी दी थी। शादी की तिथि 11 जुलाई पक्की होने पर तीन दिन पहले वह सगुन देकर लौटे थे। शादी को लेकर होटल व मैरिज हॉल बुक हो गया और शादी की रस्मे चल रही थी, इसी बीच अचानक दूल्हा गायब हो गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने एक करोड की मांग की थी, फिर वह 50 लाख की मांग पर अड़ गया। वहीं दूल्हे आचरण जैन ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार दिन से दुल्हन पक्ष के लोग उसके परिवार के साथ अभद्रता से पेश आ रहे थे। इतना ही शादी के लिए जो भी कार्यक्रम हुए, उसमें भी दुल्हन कमियां निकाल रही थी। दुल्हन का भाई धमका रहा था कि उसके यहां राजनैतिक सम्बंध है। वह उसे व परिवार को थाने में बंद करा देगा, उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने व परिवार ने कोई दहेज की मांग नहीं है।
थाना प्रभारी कोतवाली शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात शादी को लेकर वर-वधु पक्ष में विवाद हुआ था। दुल्हन पक्ष ने दहेज में 50 लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर शादी से इंकार करने का आरोप लगाया था। वहीं दुल्हे ने पिता व उसे बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। काफी समझाने के बाद भी दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





