पार्टी की रसीद के नाम पर हजारों रुपए व्यापारियों से वसूलने का आरोप, FIR दर्ज

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में टीएमसी की रसीद के नाम पर हजारों रुपए व्यापारियों से वसूलने का आरोप लगा है. टीएमसी पार्टी के नाम और प्रतीक चिन्ह की छपी रसीदें छापकर व्यापारियों से मोटी रकम वसूलने के आरोप लगे हैं. खबर मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है. नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक व्यवसायी ने शिकायत की कि तृणमूल ने उनसे टीम वर्क के लिए 5,000 रुपये देने को कहा. उसे भुगतान की रसीद दी गई. रसीद पर टीएमसी पार्टी चिन्ह के अलावा रसीद पर पार्टी मुहर भी लगी हुई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





