भारत
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
13 Aug 2026 8:08 AM IST

x
पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर की एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किया है.
बरेली: बरेली पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर की एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किया है।
नवाबगंज सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि 12 अगस्त की शाम को नवाबगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग से रेप का वांछित आरोपी इलाके में देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विमलेश कुमार के रूप में बताई। वह बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बारौर के पास पंडरी गांव का रहने वाला है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विमलेश ने हाल ही में इलाके में हुई एक नाबालिग से रेप की घटना को कबूल किया है। उसने बताया कि इस वारदात को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विमलेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर पहले से छेड़खानी का मामला दर्ज है। इलाके में वह आपराधिक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





