भारत

बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Dec 2022 8:50 AM IST
बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
x
नोएडा (आईएएनएस)| थाना फेस-2 पुलिस ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। 14 दिसंबर को पीड़िता के पिता ने उसकी 4 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की सूचना थाना फेस 2 को दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना फेस-2 पुलिस ने 15 दिसंबर को सुबह 6.25 बजे को आरोपी प्रमोद दास पुत्र भुवनदास निवासी, गांव अमरुल्ला टोला, सरौंजा थाना सितानाबाद, सहरसा, बिहार हाल निवासी-स्वरूपा भाटी का मकान, ग्राम याकूबपुर थाना-फेस-2 नोएडा, जिला-गौतमबुद्धनगर को मुठभेड़ में सेक्टर 83 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story