भारत

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, छोटी बहन के साथ स्कूल के पास खेल रही थी, तभी...

jantaserishta.com
17 March 2026 5:55 PM IST
6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, छोटी बहन के साथ स्कूल के पास खेल रही थी, तभी...
x
जांच जारी.
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के छावला थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता के परिवार की ओर से छावला थाने में शिकायत दी गई थी। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ इलाके में रहती है। अपने बयान में बच्ची ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल के पास खेल रही थी, तभी पास में रहने वाला एक परिचित व्यक्ति, जिसे वह अंकल के रूप में जानती थी, उसे बहला-फुसलाकर अपनी दुकान पर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने दुकान के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और लाइट बंद कर बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं।
इस दौरान आरोपी ने बच्ची को धमकी भी दी, जिसके चलते वह भयभीत हो गई। बच्ची ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका था। घटना के कुछ समय बाद बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। मां ने इस संबंध में एक रिश्तेदार को जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विधि के अनुसार मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की है। साथ ही, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story