भारत

8 साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 April 2024 11:51 AM IST
8 साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार
x
माता-पिता काम पर गए थे।
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 8 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में घर के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग का उस वक्त बलात्कार किया, जब वह अपने किराए के घर में अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए थे।
पीड़िता का परिवार एक महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। पीड़िता को नेलमंगला निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान के तहत केस दर्ज किया है।
बलात्कार और फिर की ब्लैकमेलिंग
पलवल में महिला के साथ इतनी दरिन्दगी हुई है जिसे कोई भी नहीं सोच सकता। महिला के साथ एक दरिंदे ने पहले रेप किया और उसके बाद उसे इस तरह से ब्लैकमेलिंग की कि उसने खुद को खत्म करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया।
आखिरकार महिला ने आत्महत्या कर ली और केस के 9 साल बाद अब इस मामले में केस दायर हुआ है। आरोपी द्वारा कई बार महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेलिंग भी की गई। तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। आरोपी सलाखों के पीछे नहीं गए, लेकिन दहेज हत्या के आरोप में पति को जेल भेज दिया गया। चार महीने जेल में रहने के बाद पति सबूतों को लिए न्याय के लिए भटकता रहा। घटना के नौ साल बाद अब रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी के खिलाफ एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
यह घटना पलवल के कैंप थाना एरिया की है। पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ रेप, सबूत मिटाने, झूठी सूचना देने, गर्भपात करवाने, वसूली करने, जाली दस्तावेज का इस्तेमाल और धोखाधड़ी के आरोप में ऑडियो रेकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज किया है।
कैंप थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि शहर के हरि नगर निवासी ने एसपी को एक ऑडियो और कुछ दस्तावेज दिए। इससे पता चला कि महिला के साथ 2015 में रेप किया गया। इसके बाद भी दरिंदगी की गई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने औरंगाबाद निवासी रतन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story