भारत
पहचान छिपाई और दोस्ती की...रेप और ब्लैकमेल का आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
10 Jun 2023 12:45 PM IST

x
DEMO PIC
हिंदू महिला ने पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को एक महिला के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 10वीं पास शाहरूख के रूप में हुई है, जो सीलमपुर में दर्जी की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम करावल नगर की 22 वर्षीय हिंदू महिला ने शुक्रवार को करावल नगर पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला ने दावा किया कि शाहरूख ने अक्टूबर 2020 में उससे दोस्ती करने के लिए अपनी पहचान छिपाई और खुद को हिंदू बताया। पीड़िता के मुताबिक समय के साथ दोनों की दोस्ती शारीरिक संबंध में बदल गई। इस साल जनवरी में उसे शाहरूख की वास्तविक पहचान का पता लगा, तो उसने रिश्ता समाप्त कर दिया।
बाद में महिला को पता चला कि शाहरूख ने गुप्त रूप से निजी क्षणों की उसकी तस्वीरें व वीडियो बना लिए हैं। अधिकारी ने बताया, इसके बाद शाहरूख ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया और संबंध जारी रखने के लिए कहा। उसने चेतावनी दी कि अगर उसने इनकार किया, तो वह उसकी फोटो व वीडियो को सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर देगा। करावल नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





