भारत
मचा हड़कंप: लगाया धर्म परिवर्तन और शादी के दबाव का आरोप, लड़की को लेकर आई ये खबर
jantaserishta.com
16 Nov 2022 12:08 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
लड़की को छत से फेंकने का आरोप लगा है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सूफियान नाम के एक युवक पर नाबालिग लड़की को छत से फेंकने का आरोप लगा है. लड़की के परिजनों का आरोप है कि सूफियान ने लड़की पर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाया था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि हमने 5 टीमों को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी दी है, परिवार के हर आरोप की जांच होगी.
ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष मोर्डिया ने कहा कि मृतका और आरोपी सूफियान आसपास रहते हैं, डेढ़ साल से सूफ़ियान मृतका से दोस्ती करना चाहता था, दोनों परिवारों को उनके बारे में जानकारी थी, सूफ़ियान ने मृतका को एक फीचर मोबाइल फोन दिया था, यह जानकारी होने पर मृतका के घरवाले सूफ़ियान के घर गए थे.
ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष मोर्डिया की माने तो झगड़ा होते देख मृतका छत पर भागी और सूफ़ियान उसके पीछे पीछे छत पर गया, कुछ देर बाद मृतका के नीचे गिरने और चीखने का शोर आया, ट्रॉमा सेंटर में मृतका को ले जाने के दौरान सूफ़ियान भी साथ में था, फिर फरार हो गया, आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं.
लड़की के परिवार ने सूफियान पर धर्म परिवतन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. परिवार की मांग है कि सूफियान को फांसी हो और परिवार की आर्थिक मदद की जाए. इस मामले में पुलिस ने हत्या और जबरन धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. लखनऊ पुलिस का कहना है कि परिवार के हर आरोपों की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





