भारत

हाइब्रिड गांजा रखने का आरोप, फिल्म मेकर पर कसा कानून का शिकंजा

jantaserishta.com
27 April 2025 10:22 AM IST
हाइब्रिड गांजा रखने का आरोप, फिल्म मेकर पर कसा कानून का शिकंजा
x
बड़ा एक्शन.
कोच्चि: कोच्चि के एक अपार्टमेंट से मशहूर फिल्म निर्देशक खालिद रहमान और अशरफ हम्जा समेत तीन लोगों को एक्साइज विभाग ने गिरफ्तार किया है. इन पर हाइब्रिड गांजा रखने का आरोप लगा है. तीसरे व्यक्ति की पहचान शालिफ मोहम्मद के रूप में हुई है, जो दोनों डायरेक्टर्स का करीबी दोस्त बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, एक्साइज टीम ने मौके से 1.63 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया है. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद तीनों को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया. दरअसल, एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपार्टमेंट में नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा है.
इसके बाद देर रात छापेमारी की गई, जहां तीनों को गांजा के साथ पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट से गिरफ्तारी हुई, वह फिल्म इंडस्ट्री के एक चर्चित सिनेमैटोग्राफर का है.
प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से गांजा का सेवन करते आ रहे हैं. एक्साइज अधिकारियों के अनुसार, वे फिल्म से जुड़ी एक मीटिंग के लिए अपार्टमेंट में एकत्र हुए थे. पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि गांजा का सेवन उनकी आदत में शामिल है. अब हम उनकी दी गई जानकारी के आधार पर सप्लायर के बारे में भी जांच करेंगे.
खालिद रहमान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Alappuzha Gymkhana के अलावा Thallumala और Unda जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. वहीं, अशरफ हम्जा ने Thamaasha और Bheemante Vazhi जैसी सराही गई फिल्मों का निर्देशन किया है. फिलहाल एक्साइज विभाग इस मामले में आगे की जांच कर रहा है और जल्द ही सप्लाई चैन के बारे में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story