भारत

प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा गया, वारदातों को अंजाम देने वाले के हाथ-पैर टूटे

jantaserishta.com
18 April 2026 3:38 PM IST
प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा गया, वारदातों को अंजाम देने वाले के हाथ-पैर टूटे
x
कोर्ट पेशी के बाद आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन भागते समय गिरने से उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया.
जयपुर: राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल गुर्जर को मध्य प्रदेश के मुरैना से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने आरोपी राहुल गुर्जर को फरारी में मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राहुल गुर्जर को राजस्थान पुलिस जयपुर लेकर पहुंच गई है. अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डीसीपी जयपुर ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर सर्किल इलाके में एक युवक द्वारा गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 12 अप्रैल को जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज किया था. पीड़िता की ओर से 25 मार्च को शिकायत दी गई थी.
पुलिस की कई टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी को राहुल गुर्जर के तौर पर चिन्हित किया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने तकनीकी आधार पर लगातार आरोपी की तलाश शुरू की. लेकिन आरोपी ने जयपुर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए मुरैना मध्य प्रदेश के एक पुराने डकैती मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जयपुर पुलिस ने आरोपी राहुल गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है.
जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 33 प्रकरण दर्ज है. जयपुर ईस्ट जिले में भी रामनगरिया, सांगानेर और बजाज नगर में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है. उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने जयपुर से आरोपी राहुल गुर्जर को फरार होने में सहायता करने वालों की तलाश शुरू की थी. पुलिस टीमों ने आरोपियों का पीछा करते हुए आरोपी शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ और बाबूलाल बराला को अलग-अलग स्थानों से डिटेन किया है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम अग्रवाल जवाहर सर्किल इलाके में और आरोपी बाबूलाल बराला सांगानेर में दो स्पा सेंटर संचालित करते थे, जो फिलहाल बंद है . फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story