भारत

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने दी जान, कोर्ट की बिल्डिंग से कूदा

jantaserishta.com
24 Dec 2021 10:34 AM IST
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने दी जान, कोर्ट की बिल्डिंग से कूदा
x
जानें मामला।

नई दिल्ली: नाबालिग से छेड़छाड़ समेत कई संगीन मामलों के एक आरोपी ने कड़कड़डूमा कोर्ट ( karkardooma court) की छठी मंजिल से छलांग दी. इस घटना में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना गुरुवार की है. बता दें कि पुलिस ने 23 साल के आरोपी दीपक को बुधवार को न्यू उस्मानपुर इलाके से गिरफ्तार किया था. उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. उस पर लड़की का वीडियो बनाने और उसे वायरल कर ब्लैकमेल करने का भी आरोप था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद दीपक तनाव में था. इसलिए उसने ये कदम उठाया. गुरुवार को दीपक को कोर्ट में पेश करने के लिए न्यू उस्मानपुर थाने की पुलिस टीम कड़कड़डूमा कोर्ट लाई. कोर्ट की छठी मंजिल पर कोर्ट रूम के बाहर दीपक अपने वकील से बात कर रहा था, इसी दौरान उसने तेजी से खिड़की से छलांग लगा दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दीपक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था. मंगलवार को ही एक लड़की ने छेड़खानी,आईटी एक्ट ,पोक्सो का केस दर्ज करवाया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story