भारत
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, घबराई लड़की ने घर पहुंचकर तुरंत अपनी मां को पूरी जानकारी दी
jantaserishta.com
29 Sept 2025 9:06 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फरार आरोपी को 10 दिन बाद धर दबोचा.
मुंबई: मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को 10 दिन बाद धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय पप्पू जगिल नायक के रूप में हुई। वह मूल रूप से ओडिशा के गंजम जिले का रहने वाला है और विले पार्ले में मजदूरी का काम करता था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
आरोपी मुंबई के विले पार्ले में मजदूरी करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 16 सितंबर की रात लगभग 9:20 बजे हुई थी। पीड़िता, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है, घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात युवक अचानक उसके पीछे से आया, उसकी आंखों को हाथ से ढक दिया और उसे गलत तरीके से छूकर वहां से भाग गया।
इस वारदात से घबराई लड़की ने घर पहुंचकर तुरंत अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।
जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी के ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को जुहू नेहरू नगर इलाके से पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी पप्पू नायक विले पार्ले में मजदूरी का काम करता था और वहीं रह रहा था। वह मूल रूप से ओडिशा के गंजम जिले का निवासी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है और पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





