भारत

बच्ची से छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तारी के बाद बुजुर्ग पुजारी ने थाने में फंदा लगाया

jantaserishta.com
11 Aug 2026 9:45 AM IST
बच्ची से छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तारी के बाद बुजुर्ग पुजारी ने थाने में फंदा लगाया
x
आत्महत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा.
झांसी: यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पॉक्सो आरोपी बुजुर्ग पुजारी ने सोमवार को गुरसरांय थाने में फांसी लगाकर जान दे दी। बाथरूम में लुंगी के सहारे फंदे पर लटके पुजारी की लाश लटकती देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुजारी को 9 साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। मृतक के बेटे ने पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही दो लोगों पर आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कराया । मामले में एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
गुरसरांय थाना क्षेत्र के गांव सिंगार के रहने वाले 62 साल के राजेंद्र प्रसाद दुबे एक मंदिर के पुजारी थे। उन पर 9 साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था। रविवार को पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाई और रात भर उनसे पूछताछ की गई। सोमवार सुबह वह बाथरूम गए थे। जहां उन्होंने लुंगी से फंदा बनाकर उस पर लटक गए। जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो पुलिसकर्मियों को शंका हुई। उन्होंने झांककर देखा तो दंग रह गए। राजेंद्र प्रसाद फंदे पर लटके थे। एसपी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार, सीओ पीयूष पांडेय थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली।। बेटे विनय दुबे ने आरोप लगाया कि गांव वाले हमें बाहर निकालना चाहते हैं। पिता को झूठा फंसाया गया था, जिसे वह सहन नहीं कर सके और दबाव में यह कदम उठाया है।
इस मामले में झांसी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर सचिन माहुर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवार आठ बजे पुलिस राजेंद्र नाम के व्यक्ति को मेडिकल लेकर आई थी। पता चला है कि उन्होंने फांसी लगा ली थी। गले पर फंदे के निशान मिले हैं। इलाज के दौरान करीब सवार दस बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, एसएसपी ने बताया कि थाना परिसर के टॉयलेट में पॉक्सो और छेड़छाड़ के आरोपी ने फांसी लगाई है। उसे झांसी इलाज को लाया था। जहां उसकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
पुजारी द्वारा थाने में दी गई जान के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह फूट-फूटकर रो पडे। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। आनन-फानन में पीएसी को बुलाया गया। हालांकि दिन में स्थिति सामान्य रही। विनय ने बताया कि गांव के कुछ लोग हमें मंदिर से हटाना चाहते हैं। हमारे दो घर हैं। एक में हम लोग रहते हैं और दूसरे घर में जानवर बांधते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story