भारत

जिंदगी से खेलता रहा हवस का आरोपी

Nilmani Pal
29 Sept 2022 5:41 PM IST
जिंदगी से खेलता रहा हवस का आरोपी
x

यूपी। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्यार में धोखा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर वो कई साल शारीरिक संबंध बनाता रहा. शादी की बात करने पर वह मुकर जाता था. घरवालों के दबाव बनाने के बाद शादी करने से पहले वह घुमाने के बहाने मुंबई ले गया. जहां उसे 2 लाख रुपये में बेच दिया. किसी तरह जान बचाकर वह घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए.

गौरतलब है कि पीड़िता गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र की निवासी है. वह बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर में रहती थी. इसी गांव के रहने वाले अनिल से उसका प्रेम प्रसंग हो गया.

युवती का कहना है कि "अनिल ने बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब वो शादी की बात करती थी तो अनिल नजरअंदाज कर देता था. इतना ही नहीं, गर्भवती होने पर शादी का भरोसा देकर गर्भपात करा दिया. इसके बाद शादी का दबाव बनाया तो अनिल ने कहा कि पहले हम लोग मुंबई घूमने चलेंगे". बताया कि "मुंबई में उसने मुझे 10-15 दिन ठीक से रखा. इसके बाद एक दिन जुहू चौपाटी घुमाने ले गया और कहा कि तुम यहीं रुकना मैं अभी आ रहा हूं, लेकिन वो वापस नहीं आया. इसके बाद मेरे पास एक लड़की और एक लड़का आया. दोनों ने कहा कि मेरे साथ चलो, हमनें तुम्हें 2 लाख रुपये में खरीदा है. किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचने पर परिवार वालों को पूरी बात बताई. इसके बाद घरवालों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई.". मामले में एडिशनल एसपी, दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Next Story