भारत

नशा मुक्ति केंद्र में हत्या

jantaserishta.com
16 April 2023 10:19 AM IST
नशा मुक्ति केंद्र में हत्या
x
देहरादून (आईएएनएस)| देहरादून के चंद्रबनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की यातनाएं देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के वाहन से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया गया। घटना के मुख्य अभियुक्त प्रशांत की निशानदेही पर संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए। देहरादून के चंद्रबनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की यातनाएं देकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या के बाद शव को अमानवीय तरीके से गाड़ी में लाकर घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।
बताया जा रहा है कि उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। गुस्साए परिजनों ने घर के बाहर हंगामा किया और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर थी। आज शनिवार को पुलिस ने चारों अभियुक्तों को दूधली चेक पोस्ट पर गिरफ्तार किया। उस वाहन से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया गया। घटना के मुख्य अभियुक्त प्रशांत की निशानदेही पर संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी : 1. प्रशांत जुयाल निवासी शिवकुटी क्लेमेंट टाउन, देहरादून उम्र 28 वर्ष, 2. अजय शर्मा निवासी डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 40 वर्ष, 3. मनीष कुमार निवासी चंदर रोड डालनवाला, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 47 वर्ष और 4. मोहन थापा निवासी न्यू बस्ती क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story