भारत

गोली मारकर व्यक्ति को घायल करने के आरोप, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Shantanu Roy
18 Sept 2023 5:28 PM IST
गोली मारकर व्यक्ति को घायल करने के आरोप, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
x
अबोहर। उपमंडल के गांव जंडवाला हनुवंता में पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में थाना खुईयां सरवर की पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बता दें कि दो गोलियां लगने से घायल व्यक्ति को श्रीगंगानगर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच सहायक सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह कर रहे हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस उप कप्तान अरुण और थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि उन्हें जगपाल सिंह पुत्र मघर सिंह निवासी जंडवाला हनुवंता ने बताया कि गत दोपहर जब वह उक्त गांव के अवतार सिंह पुत्र धर्म सिंह के खेत में अपने पैसे लेने गया तो उन्होंने उसे मार देने की नीयत से उस पर पिस्तौल से दो फायर किए और बुरी तरह से मारपीट भी की। जिस कारण वह घायल हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने उसे तुरंत श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने जगपाल सिंह के बयानों के आधार पर अवतार सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जंडवाला हनुवंता, निरवैर सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी पट्टी सद्दीक, अमृत सिंह, बूटा सिंह और पाल सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 307, 506, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Next Story