भारत

पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप, बच्चों पर भी बुरी नजर, पत्नी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
7 Jun 2021 8:08 AM IST
पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप, बच्चों पर भी बुरी नजर, पत्नी ने उठाया ये कदम
x
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने के तहत आने वाले मदनगीर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर ही अपने चार और पांच साल के बच्चों के साथ यौन अपराध करने की शिकायत दर्ज कराई है.

महिला ने आरोप लगाया कि पहले तो वह केवल उसके साथ ही अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था लेकिन इसकी शिकायत नहीं दी लेकिन अब वह बच्चों पर बुरी नजर रखता था. पीड़िता की शिकायत पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार साल 2014 में पीड़ित महिला की शादी अनुपम गार्डन सैनी फॉर्म में रहने वाले युवक से हुई थी. दोनों के चार और पांच साल के दो लड़के हैं. महिला का कहना है कि युवक महिला के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने लगा और मना करने पर मारपीट करता था. महिला मारपीट को बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब उसने बच्चों के साथ भी ऐसी ही वारदात करने की कोशिश करनी शुरू की तो महिला बच्चों को लेकर अपने पिता के घर आ गई. घटनाक्रम साल 2018 का है.
महिला का यह भी आरोप है कि युवक उसे शिकायत करने पर धमकी देता था. इसलिए उसने अब तक शिकायत नहीं दी. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में पहले से ही विवाद चल रहा है. मामले में बच्चों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराए गए हैं. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story