भारत

ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कराकर 55 लाख से अधिक की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Feb 2025 5:20 PM IST
ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कराकर 55 लाख से अधिक की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
x
साइबर पुलिस ने आम जनता के लिए कुछ जागरूकता के सुझाव जारी करते हुए कहा है कि निवेश करने से पहले वेबसाइट और ऐप की प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें।
नोएडा: नोएडा की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 55,00,194 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सतीश है। वह उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं का निवासी है। पुलिस ने उसे सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया है कि प‍िछले साल 20 अगस्त को पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि एक अज्ञात साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर उससे 55,00,194 रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में थाना साइबर क्राइम में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी सतीश के बैंक खाते में धोखाधड़ी से संबंधित 2,00,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे। इसके अलावा, सतीश के बैंक खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से 6 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस ने यह भी पाया कि सतीश की संलिप्तता थाना साइबर क्राइम लखनऊ के एक अन्य मामले में भी पाई गई है।
साइबर पुलिस ने आम जनता के लिए कुछ जागरूकता के सुझाव जारी करते हुए कहा है कि निवेश करने से पहले वेबसाइट और ऐप की प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें। यदि संभव हो तो भारत सरकार द्वारा अधिकृत और सेबी द्वारा निगरानी किए जाने वाले शेयर बाजारों में ही निवेश करें। यूट्यूब, गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धन कमाने या टास्क पूरा करने के नाम पर धन कमाने का झांसा देने वाले फर्जी कॉल से बचें। धोखेबाज के बहकावे में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर से संबंधित किसी भी समस्या के लिए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story