भारत

प्राइवेट पार्ट को पेट्रोल से जलाने का आरोप, नग्न कर प्रेमिका के परिजनों ने पीटा

Nil dhankar
18 April 2025 7:32 AM IST
प्राइवेट पार्ट को पेट्रोल से जलाने का आरोप, नग्न कर प्रेमिका के परिजनों ने पीटा
x
पढ़े पूरी खबर

बहराइच। जिले में हैरान करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक युवक को नग्न करके रस्सी से बांधा गया है। बैलगाड़ी में बांधकर उसे पीटा जा रहा है। प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर उसे चोट पहुंचाई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक का कसूर इतना था कि वह रात में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया था।

दरअसल यह अमानवीय सजा देते हुए वायरल वीडियो विश्वेश्वरगंज थाने की पुलिस चौकी धनुही चौकी के साई पुरवा की बताई जा रही है। इसे चार अप्रैल का बताया जा रहा है। लड़की के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और नंगा करके रसियो में बांधकर बैलगाड़ी में बांधा। जमकर पिटाई की इससे वह लहूलुहान हो गया। प्रेमी के जख्मों पर परिजनों ने मिट्टी डाली उस पर पेट्रोल भी डाल दिया। प्राइवेट पार्ट पर भी प्रहार किया। वायरल वीडियो में युवक को कुत्ते से नोंचवाने की धमकी भी सुनाई दे रही है।

इससे पहले गोरखपुर जिले में गुलरिहा में मंगलवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक 25 वर्षीय युवक के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी।। आपत्तिजनक हालत में देख प्रेमिका के घरवाले युवक का गुप्तांग सेविंग ब्लेड से काट दिया। युवक का गुप्तांग एक चौथाई कट गया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जा रहा है साजिश के तहत प्रेमिका से युवक को पहले घर में बुलाया गया और फिर घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story