भारत

बैल चोरी का आरोप, भीड़ ने शख्स को मार डाला

jantaserishta.com
1 Aug 2022 2:16 PM IST
बैल चोरी का आरोप, भीड़ ने शख्स को मार डाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

घटना के बाद गांव से बड़ी संख्या में लोग फरार हैं।

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक बार भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए एक शख्स को पीट पीट कर मार डाला मृतक पर बैल चोरी का आरोप लगाया गया है। उसके तीन साथी भागकर जान बचाने में कामयाब रहे वरना उन्हें भी भीड़ मार देती। घटना विभूतिपुर प्रखंड के चकहबीब गांव की है। पुलिस गांव में पहुंच गई है। घटना के बाद गांव से बड़ी संख्या में लोग फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक और एक मोबाइल भी बरामद की है। बाइक और मोबाइल मृतक पशु चोर की बताई जा रही है। मरने वाले चोर की सुबह तक पहचान नहीं हो पायी है। पिटाई के दौरान फरार तो लोगों की तलाश की जा रही है। उनके मिलने पर सच्चाई सामने आएगी।
घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात चार पशु चोर चकहबीब गांव में पहुंचे। उसके बाद सुखलाल सहनी की एक जोड़ी बैल चुरा ले जाने लगे। गांव में किसी की नींद खुल गई तो चोरी पकड़ी गई। हल्ला होने पर जुटे ग्रमीणों ने चोर को खदेड़ना शुरू किया, जिसके बाद तीन भाग गए जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ में शामिल लोगों ने उसे इतना पीटा कि मौत हो गई।
बताया गया है कि ग्रामीणों की पिटाई से चोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और लाश अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर गांव में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। चोर के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस उन तीनों को भी खोज रही है जो घटना के वक्त मृतक के साथ थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story