भारत

पुलिस पर बर्बरता का आरोप, फांसी लगाकर युवक ने की जान देने की कोशिश, तभी...

jantaserishta.com
14 Aug 2021 9:03 AM IST
पुलिस पर बर्बरता का आरोप, फांसी लगाकर युवक ने की जान देने की कोशिश, तभी...
x

पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने देख लिया तो रस्सी काटकर उसे गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद युवक के पिता ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया और कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने आरोप निराधार बताया है। भुता क्षेत्र के एक गांव के दलित की पत्नी बीते दिनों लापता हो गई थी। दलित युवक ने बाइक मैकेनिक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
शुक्रवार को महिला नाटकीय ढंग से थाने पहुंची और पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बताया कि वह तंग आकर रिश्तेदारी में चली गई थी। आरोप है कि इसके बाद भुता थाने के एक दरोगा ने दलित को थाने बुलाया और पत्नी के सामने ही उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस की पिटाई से आहत युवक घर जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया।
परिवार के लोग उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रस्सी को काट दिया। जिसके बाद वह नीचे गिर पड़ा। लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दलित के पिता ने भुता पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करके कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भुता इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया की मारपीट का मामला पूरी तरह से निराधार है। मामले की जांच की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story