भारत

हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, विधायक के दावे के बाद हड़कंप

jantaserishta.com
26 Aug 2022 9:32 AM IST
हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, विधायक के दावे के बाद हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को पैसे का लालच देने में विफल रहने के बाद उन्हें हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि बुधवार से उन्हें हनीट्रैप में फंसाने के दो प्रयास किए जा चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे बीजेपी का हाथ है क्योंकि वह आप विधायकों को पैसे या केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच की धमकी देने में विफल हो रही है.

सोमनाथ भारती ने ट्वीट किया और लिखा, "यह साझा करते हुए हैरान हूं कि बीजेपी द्वारा हमें ईडी/सीबीआई छापे के साथ पैसे का लालच देने या डराने में विफल होने के बाद, कल (बुधवार) से मुझे हनीट्रैप में फंसाने की यह दूसरी कोशिश है. मैं दिल्ली पुलिस से इसकी जांच करने का आग्रह करता हूं क्योंकि मुझे पूरा शक है कि इसके पीछे बीजेपी का हाथ है. वे आप सरकार के पीछे पड़ी है.'
ट्वीट में आप विधायक ने अपने फोन पर भेजे गए व्हाट्सएप मैसेजों के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए. बाद में गुरुवार शाम को भारती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. आप नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है. आशा है कि अब सच्चाई सामने आ जाएगी."
इससे पहले दिन में, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि उसके दिल्ली के 40 विधायकों को बीजेपी ने निशाना बनाया है और प्रत्येक को दल बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है. वहीं बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह आप सरकार द्वारा सीबीआई और ईडी द्वारा जांच किए जा रहे शराब "घोटाले" से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story