भारत

सोते यात्री के हाथ से मोबाइल चुराया, रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की सतर्कता से दबोचा गया आरोपी

jantaserishta.com
29 Aug 2026 9:28 AM IST
सोते यात्री के हाथ से मोबाइल चुराया, रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की सतर्कता से दबोचा गया आरोपी
x
वीडियो सामने आया.
वलसाड: गुजरात के वलसाड जिले के वापी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की एक घटना सामने आई है. यहां रेलवे स्टेशन पर सो रहे एक यात्री के हाथ से मोबाइल चोरी करने वाला शख्स CCTV कैमरे में कैद हो गया. आरोपी ने पहले आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही यात्री के हाथ से मोबाइल निकालकर फरार होने की कोशिश की. हालांकि, रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF और GRP की सतर्कता के चलते आरोपी ज्यादा दूर नहीं जा सका और उसे स्टेशन परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया.
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्री के पास पहुंचता है. वह कुछ देर तक यात्री और आसपास मौजूद लोगों पर नजर रखता है. इसके बाद जब उसे यकीन हो जाता है कि आसपास कोई उसकी गतिविधि पर ध्यान नहीं दे रहा है, तो वह धीरे से सो रहे यात्री के हाथ में मौजूद मोबाइल पर हाथ डालता है और उसे चोरी कर वहां से निकलने लगता है.
इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की निगरानी कर रहे RPF और GRP कर्मियों की नजर संदिग्ध गतिविधि पर पड़ गई. पुलिस ने CCTV फुटेज को आधार बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. RPF और GRP की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को रेलवे स्टेशन परिसर में ही पकड़ लिया.
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस चोरी किए गए मोबाइल और आरोपी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद CCTV निगरानी की अहमियत एक बार फिर सामने आई है. पुलिस की सतर्कता के कारण मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी वारदात के बाद ज्यादा दूर नहीं जा सका और उसे जल्द ही पकड़ लिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story